Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों क…
Stabbing incident during Ganesh Visarjan (Image Source: AI Photo)
Stabbing incident during Ganesh Visarjan (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा

Ganesh Visarjan Violence: बिलासपुर में गणेश विसर्जन के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 08:21 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganesh Visarjan Violence: न्यायधानी बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुड़दंग और हिंसा की वारदात सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बड़े बन्नाक तालाब के पास नशे में धुत कुछ युवकों ने विसर्जन से लौट रहे लड़कों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें गंभीर हालत में सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों को घायलों के शरीर पर 30 से भी ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं।

मना करने पर भड़के नशेड़ी, समिति अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार 

सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है। नायक गणेश उत्सव समिति के सदस्य प्रतिमा विसर्जन के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बड़े बन्नाक तालाब के पास समिति के ही कुछ सदस्यों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। शराब के नशे में धुत युवक जब आपस में ही मारपीट करने लगे, तो सड़क किनारे खड़े कुछ अन्य लड़कों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। समझाना भारी पड़ा और आपा खो चुके आरोपियों ने बड़े बन्नाक निवासी राहुल सिंह ठाकुर (24) और माता चौरा निवासी सिद्धांत ध्रुव (22) समेत तीन युवकों पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। 

दुश्मनी नहीं नशा थी झगड़े की वजह 

हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नायक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज, शेखर कांति और करण रजक समेत अन्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि नशे की वजह से बात बिगड़ी। हमले में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी की कोशिश जारी है।

शहर में दो अन्य जगहों पर भी हुआ बखेड़ा

  • जूना बिलासपुर में भिड़े दो गुट: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में भी गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। गोंड़पारा और सरकंडा इलाके से आए युवक आपस में गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

  • डीजे गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा: सड़क हादसों को रोकने के लिए बिल्हा पुलिस ने डीजे ले जा रहे दो माजदा (मिनी ट्रक) वाहनों को जब्त किया है। रोहित साहू और चैनदास मानिकपुरी नामक चालकों ने अपनी गाड़ियों पर डीजे साउंड सिस्टम लादने के लिए दाएं-बाएं और ऊपर खतरनाक लोहे के एंगल वेल्ड करवा रखे थे। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) और 207 के तहत दोनों गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें