Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Ganesh Visarjan Accident: खदान में डूबनें से, 16 …
Ganesh Visarjan accident in Sehore mine(Image Source: social media)
Ganesh Visarjan accident in Sehore mine(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Ganesh Visarjan Accident: खदान में डूबनें से, 16 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ganesh Visarjan Accident: सीलखेड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान के गहरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौके पर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 03:41 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganesh Visarjan Accident: विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीहोर जिले के सीलखेड़ा गांव का 16 वर्षीय युवक अतुल अहिरवार खदान के गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित एक खदान में हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अतुल अहिरवार अन्य ग्रामीणों के साथ खदान में बने पानी के स्थान पर गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 

आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया युवक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से अहमदपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की सलाह पर उसे दोराहा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी हादसे के बाद ग्रामीणों ने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल इसी स्थान पर विसर्जन के दौरान दो जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन इस बार मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। 

पुलिस पर देरी से पहुंचने का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि घटना को लेकर मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें