Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा …
SDRF rescue operation in Kota River, Satna(Image Source: social media)
SDRF rescue operation in Kota River, Satna(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Satna Accident: कोटा गांव में कोटा नदी में नहाने गया 9 वर्षीय बालक लवकुश गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया गया है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 02:44 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Satna Accident: रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सिंहपुर थाना क्षेत्र के कोटा गांव में कोटा नदी में नहाने गया 9 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लापता बालक की पहचान लवकुश पिता संत चौधरी (9 वर्ष) निवासी पवई, जिला पन्ना के रूप में हुई है। 

नहाते समय गहरे पानी में डूबा लवकुश

जानकारी के मुताबिक, लवकुश अपनी नानी के घर कोटा गांव आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के ही एक बच्चे के साथ कोटा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक पानी में डूब गया। शाम तक तलाश में नहीं मिली सफलता घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

शाम तक नहीं मिला बालक का सुराग

इसके बाद पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की। टीम ने कई घंटों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रविवार शाम तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। नदी में तेज बहाव को देखते हुए घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पुल के पास जाल भी लगाया गया है, ताकि अगर बालक पानी के बहाव में आगे चला गया हो तो उसकी तलाश में मदद मिल सके। 

सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

सोमवार सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान अंधेरा होने के कारण रविवार देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। टीम लगातार बालक की खोज में जुटी हुई है। वहीं, हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें