Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › CG Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला, …
Ambikapur DSP assault case (Image Source: Keertiman Media)
Ambikapur DSP assault case (Image Source: Keertiman Media)
अंबिकापुर (सरगुजा)

CG Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ विवाद

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और वाहन को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 06:34 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और वाहन को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मणीपुर थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान समिति के लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी रास्ते से ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे अपने वाहन से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन को रास्ता देने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और डीएसपी के बीच विवाद शुरू हो गया। डीजे की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने के बाद मामला और बढ़ गया।

ट्रेनी डीएसपी से मारपीट, वाहन में की गई तोड़फोड़

आरोप है कि विवाद के दौरान गणेश समिति के कुछ लोगों ने ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने मणीपुर थाना से अतिरिक्त बल बुलाया और ट्रेनी डीएसपी को सुरक्षित वहां से निकाला गया। 

छह आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। विसर्जन के दौरान उनके नशे में होने या नहीं होने की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

थाने पहुंचकर दी अधिकारियों को सूचना

घटना के बाद निशांत कुर्रे थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस विभाग के अधिकारी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गए।
बताया जा रहा है कि निशांत कुर्रे वर्तमान में दरिमा थाना प्रभारी (TI) के पद पर तैनात हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें