Thursday, 05 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Maihar Land Dispute: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप…
Maihar land dispute case(Image Source: Keertiman Media)
Maihar land dispute case(Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Maihar Land Dispute: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Maihar Land Dispute: मैहर जिले के नरौरा गांव में पुराने जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

स
प्रकाशित: 18 Sep 2026, 04:14 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 01:24 AM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Maihar Land Dispute: नरौरा गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट होती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नरौरा निवासी अमित पटेल और उनके पिता मुन्नालाल पटेल ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

प्लॉट विवाद में मारपीट

शिकायत में बताया गया कि उनका गांव के ही श्यामलाल पटेल के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्लॉट पर जाते समय शुरू हुआ विवाद शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे मुन्नालाल पटेल अपने प्लॉट की ओर जा रहे थे। 
इसी दौरान प्लॉट के पास श्यामलाल पटेल और उनके बेटे धर्मेंद्र पटेल से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मुन्नालाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

पिता के बाद बेटे से मारपीट"

इसके बाद उनके बेटे अमित पटेल मौके पर पहुंचे। बेटे के साथ भी मारपीट का आरोप अमित पटेल की शिकायत के अनुसार, मौके पर पहुंचने के बाद श्यामलाल और धर्मेंद्र ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान श्यामलाल पटेल ने कुल्हाड़ी से अमित के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना में अमित पटेल के सिर और पैर में चोटें आई हैं, जबकि उनके पिता मुन्नालाल पटेल के हाथ की कलाई और पीठ में चोट लगने की बात सामने आई है। 

मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने श्यामलाल पटेल और धर्मेंद्र पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी श्यामलाल पटेल की तलाश जारी है।

घायलों का इलाज, पुलिस जांच जारी

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया मारपीट में घायल हुए पिता-पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और किन परिस्थितियों में मामला मारपीट तक पहुंच गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें