Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग खूनी विवाद : मछली चोरी विवाद में युवक की हत्या, ख…
मछली चोरी को लेकर युवक की हत्या
मछली चोरी को लेकर युवक की हत्या
बिलासपुर संभाग

खूनी विवाद : मछली चोरी विवाद में युवक की हत्या, खेत तक पीछा कर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में मछली चोरी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीरिथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 12 Jul 2026, 05:04 PM · अपडेट: 16 Jul 2026, 05:38 AM
रतनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में मछली चोरी को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीरिथ यादव की मौत हो गई। वहीं उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक, तीरिथ यादव और श्याम सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान तीरिथ यादव अपनी जान बचाने के लिए पास के खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोपियों ने खेत में भी उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मछली चोरी के वीडियो को लेकर शुरू हुआ था विवाद 

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस दौरान मोबाइल तोड़ने की शिकायत भी सामने आई थी। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था, लेकिन आपसी रंजिश बनी रही। शनिवार रात इसी पुरानी दुश्मनी ने फिर से विवाद का रूप ले लिया और मामला हत्या तक पहुंच गया। 

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश 

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें