Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर संभाग › High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइ…
Woman climbed a mobile tower ( Image Source: Social Media )
Woman climbed a mobile tower ( Image Source: Social Media )
🔴 BREAKING बिलासपुर संभाग

High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

High-voltage drama: छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर के 100 फीट से अधिक ऊंचे हिस्से तक पहुंच गई थी। उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों में चिंता फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 04:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
तखतपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
High-voltage drama: छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर के 100 फीट से अधिक ऊंचे हिस्से तक पहुंच गई थी। उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों में चिंता फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी समय से टावर पर ही मौजूद थी। आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण सीधे हस्तक्षेप करना जोखिम भरा था। स्थानीय लोगों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद शुरू की। थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि मोबाइल टावर पर महिला के चढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी से रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है। 

टूटी घेराबंदी ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद मोबाइल टावर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि टावर के आसपास सुरक्षा के लिए लगाई गई घेराबंदी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश करना आसान हो गया है।

सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई कराई गई बंद

रेस्क्यू के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क किया। सुरक्षा के मद्देनजर टावर से जुड़ी बिजली सप्लाई बंद करा दी गई है। साथ ही संबंधित मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि तकनीकी स्तर पर भी रेस्क्यू टीम को जरूरी सहयोग मिल सके।

लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर परिसर की टूटी घेराबंदी लोगों के साथ-साथ आसपास घूमने वाले जानवरों के लिए भी खतरा पैदा कर रही है। उनका कहना है कि टावर जैसे संवेदनशील स्थान पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी टीमें

फिलहाल पुलिस, बिजली विभाग और मोबाइल टावर कंपनी की टीम मौके पर मौजूद है। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू की कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और सभी की नजर महिला को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिशों पर बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें