Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › सरगुजा में खाने के लिए अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल …
सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक
सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक
अंबिकापुर (सरगुजा)

सरगुजा में खाने के लिए अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर में चढ़ा युवक

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 03:20 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 08:28 AM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां अंडा खाने की इच्छा पूरी नहीं होने से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवक गुस्से में गांव में लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई। 

लखनपुर में अंडे की बात पर चढ़ा टावर

यह पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोजाना अंडा खाने की आदत थी। घटना वाले दिन जब उसे अंडा नहीं मिला तो वह नाराज हो गया और गुस्से में आकर गांव में लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 

टावर पर चढ़ने के बाद मचा हड़कंप 

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद लखनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 

परिजनों ने बताई मानसिक परेशानी

परिजनों के अनुसार, शिव शंकर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई है और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें