SVEEP Campaign: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। विद्यालय में अध्ययनरत नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे और नोडल व्याख्याता परस राम सिन्हा ने छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
देवरी स्कूल में SVEEP मानव श्रृंखला से मतदान जागरूकता
नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के संदेश के साथ मानव श्रृंखला भी बनाई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में देवरी के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सहित व्याख्याता संजय कुमार बारसगदे, आनंद राम व्योहार, नीलू सोनी, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, सहायक शिक्षक देवानन्द चंद्राकर, उद्देश्याम यादव सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






