Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › Accident: पेड़ से गिरकर 9 वर्षीय मासूम की मौत, दोस्तों के स…
9-year-old child dies after falling from a tree(Image Source: social media)
9-year-old child dies after falling from a tree(Image Source: social media)
बिलासपुर संभाग

Accident: पेड़ से गिरकर 9 वर्षीय मासूम की मौत, दोस्तों के साथ खेलते समय हुआ हादसा

Accident: बिलासपुर के तखतपुर स्थित महुआकापा गांव में पेड़ से गिरने के कारण 9 वर्षीय विकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 07:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
तखतपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Accident: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महुआकापा गांव में पेड़ पर खेलते समय संतुलन बिगड़ने से 9 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दोस्तों के साथ पेड़ पर खेल रहा था मासूम

दोस्तों के साथ पेड़ पर खेल रहा था मासूम मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान विकेश कुमार (9 वर्ष), पिता स्वर्गीय हिरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकेश रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ गांव के स्कूल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर खेलने लगा। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के बल जमीन पर जा गिरा। 

गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।महज 9 साल की उम्र में विकेश की इस तरह असमय मौत से महुआकापा गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस बच्चे की हंसी-खेल से घर और आसपास का माहौल गुलजार रहता था, उसके अचानक चले जाने से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें