Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम दुर्ग विवाद : पानी के झगड़े ने लिया खूनी रूप, गांव में …
पानी विवाद के बाद घायल लोग और मौके पर तैनात पुलिस
पानी विवाद के बाद घायल लोग और मौके पर तैनात पुलिस
दुर्ग

विवाद : पानी के झगड़े ने लिया खूनी रूप, गांव में तनाव का माहौल

पानी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 May 2026, 04:12 PM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा में पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

9 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

जमीन विवाद की पुरानी रंजिश आई सामने

ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और उनके दादा सगे भाई थे। गांव वालों का कहना है कि पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो चुकी है। उस समय भी टंगिया से हमला हुआ था और पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया था।

पुरानी दुश्मनी ने बढ़ाया तनाव

बताया जा रहा है कि इस बार पानी को लेकर हुआ विवाद पुरानी रंजिश की वजह से और ज्यादा भड़क गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें