रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है हम बता दे कि पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी करण तांडी ने ही की थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी को युवती पर बेवफाई का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के उद्देश्य से WRS कॉलोनी के तालाब में फेंक दिया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोस्ती
पुलिस जांच में पता चला है कि नंदनी जैन और करण तांडी की मुलाकात करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। हम बता दे कि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन बाद में रिश्तों में तनाव आने लगा। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों के बीच शक और विवाद बढ़ते जा रहे थे। आरोपी को प्रेमिका के व्यवहार को लेकर संदेह था, जिस कारण आए दिन दोनों में बहस होती थी।विवाद के बाद हत्या कर तालाब में फेका शव
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन भी दोनों की मुलाकात हुई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने नंदनी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को तालाब में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने करण तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह, हत्या के घटनाक्रम और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।