Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग
W 𝕏 f
होम › मुंगेली › CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंग…
Mungeli Minor Crime Case(image source - ai genrated)
Mungeli Minor Crime Case(image source - ai genrated)
🔴 BREAKING मुंगेली

CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी

CG Crime News: मुंगेली में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर मारपीट और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ल
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 04:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंगेली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को पहले अगवा कर मारपीट की गई और फिर नशीला इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद छात्रा को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई और 500 रुपये भी दिए गए। घटना से डरी छात्रा अपने घर जाने के बजाय बस में बैठकर रतनपुर चली गई। वहां एक महिला ने उसे सहारा दिया।

अगले दिन फिर पकड़ा और ले गए मकान

30 सितंबर को छात्रा घर लौटने के लिए निकली। सकरी से बस बदलकर वह बरेला पहुंची। शाम करीब 5 बजे दोनों युवक वहां फिर उसके पास पहुंचे और उसे एक मकान में ले गए। मकान में दोनों ने छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती नशीला इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में वह बेसुध हो गई।
होश में आने पर छात्रा ने साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को अपने सामने पाया। शिकायत के अनुसार, दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे जरहागांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

BNS की संगीन धाराओं में मामला दर्ज

जरहागांव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) (गैंगरेप), 65(1), 137(2) (अपहरण), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें