Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
W 𝕏 f
होम › मुंगेली › Tiger Reserve: अचानकमार टाइगर रिजर्व में लौटी रौन…
Achanakmar Tiger Reserve Jungle Safari(Image Source: social media)
Achanakmar Tiger Reserve Jungle Safari(Image Source: social media)
मुंगेली

 Tiger Reserve: अचानकमार टाइगर रिजर्व में लौटी रौनक, बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी

Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ का अचानकमार टाइगर रिजर्व 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां 18 बाघों की मौजूदगी के साथ जंगल सफारी के लिए नई सुविधाएं, दो प्रवेश द्वार और शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 04:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुंगेली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। मानसून के दौरान बंद रहने के बाद 1 नवंबर से टाइगर रिजर्व के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटन सीजन के पहले ही दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी जंगल सफारी का रोमांच लेने पहुंचे। घने जंगल, खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और वन्यजीवों को करीब से देखने की उम्मीद के साथ इस बार भी पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। करीब 914 वर्ग किलोमीटर में फैला अचानकमार टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। इस बार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने सफारी और प्रवेश व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए हैं।

दो गेट से मिलेगी जंगल सफारी की सुविधा 

इस पर्यटन सत्र में पर्यटकों को छपरवा गेट के अलावा केंवची गेट से भी प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इससे जंगल सफारी के लिए पर्यटकों के पास पहले से अधिक विकल्प होंगे। सफारी के रोमांच को बेहतर बनाने के लिए जिप्सी के साथ महारानी और योद्धा जैसे विशेष वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। इन वाहनों के जरिए सैलानी जंगल के भीतर प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव ले सकेंगे।

अचानकमार में 18 बाघों की मौजूदगी 

अचानकमार टाइगर रिजर्व की पहचान यहां मौजूद बाघों से भी है। पिछली वन्यजीव गणना के मुताबिक, रिजर्व में 18 बाघ दर्ज किए गए हैं। यह संख्या छत्तीसगढ़ के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में अधिक बताई गई है। बाघों के अलावा यहां कई तरह के वन्यजीव और वनस्पतियां भी मौजूद हैं, जो इसे प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं।
 दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां 14 सामान्य और 4 प्रीमियम कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पर्यटक जंगल सफारी के साथ कुछ समय प्रकृति के बीच भी बिता सकेंगे। इसके अलावा, पर्यटकों को सफारी बुकिंग और अन्य जरूरी जानकारियां आसानी से मिल सकें, इसके लिए एटीआर प्रबंधन की ओर से हेल्पलाइन संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ उम्मीद है कि अचानकमार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें