Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › मुंगेली › Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पे…
Six officials suspended in Mungeli teacher pension case(Image Source: AI Photo)
Six officials suspended in Mungeli teacher pension case(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING मुंगेली

Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड

Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में वेतन निर्धारण, अनुमोदन प्रक्रिया और पेंशन से जुड़ी जानकारी में गंभीर त्रुटियां सामने आईं।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 03:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुंगेली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण से जुड़े कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मामले में छह अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक (विज्ञान) अंजनी त्रिपाठी का 25 सितंबर 2022 को सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था। शिक्षक की मृत्यु के बाद उनके परिवार के पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (डीसीआरजी) से जुड़े प्रकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

वेतन निर्धारण में नहीं कराया गया समय पर अनुमोदन

जांच में पाया गया कि वर्ष 2018 में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के संविलियन के बाद किए गए वेतन निर्धारण की सक्षम अधिकारी से समय पर जांच और अनुमोदन नहीं कराया गया था। इस देरी के कारण अधिक भुगतान की स्थिति बनी, जिसके चलते राशि वसूली की प्रक्रिया की नौबत आई। मामले की समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि लंबित पेंशन प्रकरण के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय को सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। विभाग ने इसे शासकीय कार्य में लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर चूक माना।

इन अधिकारी-कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

इस मामले में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कुमार सोनी, प्रभारी प्राचार्य रघुनंदन सिंह राजपूत, सहायक ग्रेड-3 मोतीराम यादव, सहायक ग्रेड-2 त्रिवेणी ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 अशोक ध्रुव और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पेंशन कक्ष प्रभारी एवं कनिष्ठ लेखा परीक्षक शत्रुघन कुलमित्र को निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में नियमों का पालन नहीं किया गया। साथ ही शासकीय कार्य में देरी और गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान सभी संबंधित कर्मचारियों का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें