Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की …
Administrative reshuffle in the Education Department (Image Source: AI Photo)
Administrative reshuffle in the Education Department (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING शिक्षा Featured

CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल

CG Education Department: पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की कमी बनी हुई है। उप संचालक और संयुक्त संचालक स्तर के कई पद खाली हैं, जिसके चलते प्राचार्यों और कनिष्ठ अधिकारियों को बड़े पदों का प्रभार सौंपा जा रहा है। मंगलवार को विभाग ने 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया, जिसमें कई जिलों के प्रभारी डीईओ और संभागीय अधिकारियों की नियुक्ति शामिल है। विभागीय मंत्री ने जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
09 Sep 2026, 10:11 AM
रायपुर
CG Education Department: शिक्षा विभाग में समय पर पदोन्नति (प्रमोशन) न होने की वजह से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। विभाग में वरिष्ठ अफसरों का अकाल पड़ा हुआ है, और इसी का फायदा उठाकर कनिष्ठों (जूनियर्स) की मनपसंद पोस्टिंग और 'प्रभार का खेल' बदस्तूर जारी है। आलम यह है कि नियमों को दरकिनार कर अब सीधे प्रिंसिपल (प्राचार्य) स्तर के कर्मियों को संयुक्त संचालक (जेडी) की कुर्सी पर बैठाया जा रहा है। मंगलवार को विभाग ने 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया। 

कमी की असली वजह रूकी हुई पदोन्नति

अब तक प्राचार्यों को केवल जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार दिए जाने की परंपरा थी, लेकिन इस बार सीधे संयुक्त संचालक का प्रभार सौंपे जाने के बाद विभागीय हलकों में भारी असंतोष और सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों की भारी कमी की असली वजह सालों से थमी हुई पदोन्नति प्रक्रिया है। लोक शिक्षण संचालनालय में उप संचालक स्तर के 59 पद खाली पड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अफसर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।

उप संचालक के 59 पद खाली, पदोन्नति पर लगी 'ब्रेक'

  • केवल 3 अधिकारी कतार में: वर्तमान में पूरे विभाग में उप संचालक स्तर के महज तीन ही अफसर (एचआर सोम, दिनेश कौशिक और राकेश पांडेय) मौजूद हैं।

  • नियमों की अनदेखी: नियमानुसार प्रतिनियुक्ति या उच्च पदों के लिए पहले इन्हें मौका मिलना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर, राज्य में हजारों की संख्या में ऐसे योग्य प्राचार्य हैं जो उप संचालक बनने की पात्रता रखते हैं, पर फाइलें दबाकर रखी गई हैं।

  • पुरानी परिपाटी: प्रभार का यह रवैया नया नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी नियमों को ताक पर रखकर व्याख्याताओं (लेक्चरर) तक को सीधे डीईओ की कमान सौंप दी गई थी।

    अफसरों का भारी टोटा: खाली पड़े हैं बड़े पद

अधियाचन और पदोन्नति न होने से निचले और ऊपरी प्रशासनिक स्तर के बीच एक लंबी खाई खींच चुकी है। राज्य में संयुक्त संचालक के कुल 14 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस कैडर के भी केवल तीन ही अफसर (जेपी रथ, के कुमार और संजीव श्रीवास्तव) मौजूद हैं।

  • अतिरिक्त संचालक शून्य: विभाग में अतिरिक्त संचालक के सभी तीन पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं।

  • संचालनालय भी अनाथ: लोक शिक्षण संचालनालय में संचालक का महत्वपूर्ण अकादमिक पद भी लंबे समय से रिक्त है।

विभाग की इस स्थिति पर तंज कसते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि अगर प्रभार देने की यही परिपाटी चलती रही, तो आने वाले दिनों में सरकार डिप्टी कलेक्टरों को भी सीधे कलेक्टर का प्रभार सौंपने लगेगी।

फेरबदल का पूरा लेखा-जोखा: किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?

संभाग स्तर पर बड़े बदलाव: बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को सरगुजा संभाग भेजते हुए उन्हें 'संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी उप संचालक अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर में 'संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) बिलासपुर' का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिलों में नए प्रभारी DEO और अन्य कमान:

  • सूरजपुर: ए.के. सिन्हा को प्रभारी डीईओ बनाया गया।

  • जांजगीर-चांपा: प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह नए प्रभारी डीईओ होंगे, जबकि रामेश्वर जायसवाल को 'जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा)' बनाया गया है।

  • बिलासपुर: संदीप कुमार पांडे को प्रभारी डीईओ का प्रभार मिला है।

  • दुर्ग: सहायक संचालक जगजीत धीर को नया प्रभारी डीईओ बनाया गया है।

  • मुंगेली: डॉ. मोहन लाल पटेल को डीईओ नियुक्त किया गया है।

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी डीईओ बनाया गया।

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: प्राचार्य शिव कुमार गेंदले नए प्रभारी डीईओ होंगे।

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

  • अन्य फेरबदल: योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर डाइट (DIET) खैरागढ़ का प्राचार्य बनाया गया है। तिल्दा के बीईओ आर.पी. दास को पद से हटाकर संयुक्त संचालक कार्यालय में उप संचालक से संबद्ध किया गया है।

विभागीय मंत्री का पक्ष

विभागीय सुस्ती और अधिकारियों की कमी के सवाल पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, "उप संचालक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें