Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से …
Minor raped on a bus (Image source: AI Genrated)
Minor raped on a bus (Image source: AI Genrated)
राष्ट्रीय

Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल

Greater Noida Bus Rape Case: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था और बसों में CCTV की अनिवार्यता पर सवाल उठाए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 12:37 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 10:38 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Greater Noida Bus Rape Case: राष्ट्रीय राजधानी और NCR में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले सरकारी दावों पर एक बार फिर गहरा सवालिया निशान लग गया है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही एक चलती स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना 4 अगस्त की है, जिसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस ने 31 अगस्त को साझा की। 

छात्रा का झांसा दे कर बिठाया बस में 

पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल आई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक पर उसने रास्ते से गुजर रही एक स्लीपर बस को रुकवाया। बस लगभग पूरी तरह खाली थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे झांसा दिया कि बस नोएडा के सेक्टर 63 की तरफ ही जा रही है, जिसके बाद छात्रा बस में सवार हो गई। 

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी 

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा के बस में बैठते ही कंडक्टर संदीप ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कश्मीरी गेट बस अड्डे तक के सफर के दौरान ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप दोनों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बदहवास हालत में उतार दिया और फरार हो गए। 

चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर जताया आक्रोश 

इस जघन्य वारदात के बाद एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ने का मामला गरमा गया है। बस की खिड़कियों पर गहरे और काले पर्दे लगे हुए थे, जिसके कारण अंदर चल रही दरिंदगी बाहर किसी को नजर नहीं आई। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे 'निर्भया कांड' की याद दिलाने वाली वारदात बताया। 

बसों में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता की मांग

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेशों और मोटर वाहन नियमों के बावजूद स्लीपर बसों में गहरे पर्दों का इस्तेमाल जारी है, जिससे अंदर की गतिविधियां छिप जाती हैं। उन्होंने लंबी दूरी की बसों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने और सरकारी निगरानी प्रणाली की विफलता पर सख्त जवाबदेही तय करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें