Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका
W 𝕏 f
होम › सरगुजा संभाग › Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 1…
elephant joined a herd of 18 elephants(Image Source: AI Photo)
elephant joined a herd of 18 elephants(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING सरगुजा संभाग

Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान

Kabra Elephant: छत्तीसगढ़ में 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी 18 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया। वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है।

ग
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 05:56 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kabra Elephant: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान लेने वाला आक्रामक कबरा हाथी अब वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले छह महीनों से अकेले विचरण कर रहा कबरा अब 18 हाथियों के दल में शामिल हो गया है। झुंड में शामिल होने के बाद उसे ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ना वन विभाग के लिए और मुश्किल हो गया है। पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, वन्यजीव विशेषज्ञ, दो प्रशिक्षित कुमकी हाथी और पुलिस बल उसे पकड़ने के अभियान में जुटे हैं, लेकिन हर बार कबरा टीम को चकमा देकर घने जंगल में ओझल हो जा रहा है। वन विभाग की टीम ड्रोन, थर्मल इमेजिंग और पैदल ट्रैकिंग के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलते ही कबरा को ट्रेंक्युलाइज कर कॉलर आईडी लगाई जाएगी और सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा।

दूसरे नर हाथी को हराकर झुंड में बनाई जगह

कबरा हाथी का झुंड में शामिल होना भी काफी दिलचस्प रहा। हाथियों के दल में किसी बाहरी हाथी को आसानी से जगह नहीं मिलती। कबरा को भी झुंड में शामिल होने के लिए दूसरे नर हाथी से संघर्ष करना पड़ा। थर्मल ड्रोन से मिली फुटेज में कबरा और झुंड के दूसरे नर हाथी के बीच संघर्ष दिखाई दिया। इस दौरान कबरा ने दूसरे नर हाथी को परास्त कर अपनी ताकत साबित की। इसके बाद ही झुंड ने उसे स्वीकार किया। अब यही झुंड कबरा के लिए सुरक्षा कवच बन गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अकेले विचरण करने वाला नर हाथी जब मस्त अवस्था में या अधिक आक्रामक होता है, तो वह दूसरे हाथियों पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर सकता है। कबरा के व्यवहार में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है।

कुमकी हाथियों को देखते ही घने जंगल में भाग रहा कबरा

रविवार को मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी डॉ. प्रणय मिश्रा, सरगुजा और सूरजपुर के डीएफओ तथा वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. पीके चंदन और डॉ. जय किशोर जड़िया की टीम ने दो प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथ राम और दुर्योधन की मदद से अभियान चलाया। कबरा की लोकेशन का पता लगाने के लिए कुमकी हाथियों को दो बार जंगल में भेजा गया। एक बार कबरा दिखाई भी दिया, लेकिन कुमकी हाथियों को देखते ही वह और घने जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम का मानना है कि कबरा अब काफी सतर्क हो गया है और उसे पकड़ने की कोशिशों का आभास हो चुका है। वह झुंड के बच्चों और हथिनियों के बीच रहकर खुद को सुरक्षित रख रहा है। ऐसे में उसकी अलग से पहचान करना और उसे झुंड से अलग करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

20 किलोमीटर चलकर रामगढ़ पहाड़ी पहुंचा हाथियों का दल

पिछले तीन दिनों से उदयपुर के सायर जंगल में मौजूद हाथियों का दल शनिवार रात अचानक करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर रामगढ़ पहाड़ी स्थित पार्वती गुफा के पास पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल रात में कुसुवामुड़ा जंगल से निकलकर सुखरीभंडार, आमाडुग्गू और बेलढाब होते हुए सुबह बोंगरू पहुंचा। इसके बाद लौटकर बड़ा तुर्रा के नीचे जंगल में ठहर गया। अकेले विचरण के दौरान कबरा एक रात में 30 से 40 किलोमीटर तक चल लेता था, लेकिन झुंड में शामिल होने के बाद उसकी आवाजाही सीमित हो गई है। रविवार दोपहर हाथियों का दल दो समूहों में बंटा, तो रेस्क्यू टीम ने इसी मौके पर कबरा को अलग करने की कोशिश की। हालांकि रामगढ़ पहाड़ी का दुर्गम इलाका और घना जंगल अभियान में बाधा बन गया।

गांवों में दहशत, स्कूलों में छुट्टी की नौबत

रामगढ़ पहाड़ी से लगे गांवों में हाथियों के दल की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में लगातार अवकाश घोषित करना पड़ रहा है। सोमवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहने के कारण रामगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी की संभावना जताई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें घेरने या फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश बिल्कुल न करें। हाथियों की मौजूदगी वाले जंगलों और रास्तों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

50 मीटर की दूरी से लोगों ने देखा हाथियों का झुंड

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की पैदल ट्रैकर टीमों के साथ स्थानीय लोग भी जंगल पहुंचे। इस दौरान कुछ लोग करीब 50 मीटर की दूरी से हाथियों के झुंड को देख सके। हालांकि, रामगढ़ पहाड़ी का उबड़-खाबड़ भूभाग और समतल रास्तों की कमी रेस्क्यू अभियान में लगातार परेशानी पैदा कर रही है। घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र के कारण टीम के लिए हाथियों की सटीक लोकेशन तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।

स्काई शॉट पटाखों से भी नहीं निकला कबरा

तीसरे दिन अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को प्रभावित कर कबरा को अलग करने के लिए स्काई शॉट पटाखों का भी इस्तेमाल किया। उम्मीद थी कि इससे झुंड में हलचल होगी और कबरा को अलग करने का मौका मिल सकेगा। लेकिन इस प्रयास का भी कोई खास असर नहीं हुआ। पूरा झुंड पार्वती गुफा के घने जंगल में प्रवेश कर गया। आखिरकार लगातार तीसरे दिन भी रेस्क्यू टीम को कबरा को पकड़े बिना अपने कैंप लौटना पड़ा। फिलहाल वन विभाग की टीमें ड्रोन, थर्मल इमेजिंग और प्रशिक्षित कुमकी हाथियों की मदद से अभियान में जुटी हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती 18 हाथियों के झुंड के बीच कबरा की पहचान कर उसे सुरक्षित तरीके से ट्रेंक्युलाइज करना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें