Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फ…
Kabra elephant to be shifted to Ramkola Rescue Center(Image Source: Social Media)
Kabra elephant to be shifted to Ramkola Rescue Center(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद

Kabra Elephant Rescue: सूरजपुर और सरगुजा में 18 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को वन विभाग अब रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी कर रहा है। लगातार बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए जंगल में छोड़ने की पुरानी योजना बदल दी गई है।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 03:37 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kabra Elephant Rescue: सूरजपुर और सरगुजा जिले में 18 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को लेकर वन विभाग ने अपनी रणनीति बदल दी है। पहले हाथी को ट्रेंकुलाइज कर उसके गले में रेडियो कॉलर लगाने के बाद प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ने की योजना थी, लेकिन लगातार हो रही जनहानि और हाथी के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए अब उसे जंगल में छोड़ने के बजाय रमकोला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने का निर्णय लिया गया है।
पहले वन विभाग ने हाथी को तमोर पिंगला के घने जंगल में छोड़ने की तैयारी की थी। इस क्षेत्र में हाथी के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध होने की बात कही गई थी। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि केवल जंगल में छोड़ने और कॉलर आईडी लगाने से उसके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना कम है।

रमकोला रेस्क्यू सेंटर में क्राल में रखा जाएगा हाथी

नई योजना के मुताबिक, कबरा हाथी को पहले ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। इसके बाद कुमकी हाथी की मदद से उसे ट्रक में लोड कर सीधे रमकोला रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के लिए बिलासपुर से वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. पीके चंदन के नेतृत्व में टीम भी पहुंच रही है। रेस्क्यू सेंटर में हाथी को क्राल में रखा जाएगा। क्राल लोहे के गर्डर या मोटी लकड़ियों से तैयार किया जाने वाला विशेष बाड़ा होता है। इसकी बनावट ऐसी होती है कि हाथी उसमें केवल खड़ा रह सकता है। वन विभाग की योजना इसी व्यवस्था के तहत हाथी को नियंत्रित रखने की है।

उमेश्वरपुर में महिला को कुचलकर लिया था जान

कबरा हाथी ने बुधवार रात करीब 11 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के उमेश्वरपुर गांव में एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान 45 वर्षीय दिलासो बाई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गांव में हाथी के पहुंचने की खबर मिलने पर दिलासो बाई अपने पति अर्जुन मरावी और बेटे के साथ पड़ोसियों को सतर्क करने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान उनका बेटा घर का दरवाजा बंद करने के लिए पीछे रुक गया। तभी दिलासो बाई अचानक हाथी की चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

उदयपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचा हाथी

महिला की जान लेने के बाद कबरा हाथी रातोंरात अपना ठिकाना बदलता रहा। वह लक्ष्मीपुर से खरसुरा, खोंधला, सलका और जरहाडीह होते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र पहुंच गया। फिलहाल हाथी उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक सामने झिरमिटी इलाके में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल स्थित जंगल में मौजूद है। शहर के इतने करीब हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों और नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं।

पांच स्थानों से निगरानी, ड्रोन से भी रखी जा रही नजर

वन विभाग की टीमें पांच अलग-अलग स्थानों से कबरा हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। निगरानी के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। ड्रोन से जंगल में पेड़ के नीचे खड़ा हाथी साफ दिखाई दे रहा है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों की टीम लगातार हाथी की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो।

जंगल किनारे के स्कूलों में छुट्टी घोषित

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय पांडेय ने जंगल से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित किया है। छुट्टी वाले स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल उदयपुर के अलावा डूमरडीह, धौरापारा, ललमटियापारा और जरहाडीह के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। मौके पर सरगुजा डीएफओ लोकनाथ पटेल, रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे, बीईओ मृत्युंजय पांडेय सहित वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

दीपावली से अब तक कई लोगों की ले चुका है जान

कबरा हाथी का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है। दीपावली की रात उसने दो ग्रामीणों की जान ली थी। इसके बाद एक नवंबर को सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर दो लोगों की मौत हुई थी। आठ नवंबर को भी हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला था। अब उमेश्वरपुर में दिलासो बाई की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या 18 बताई जा रही है। लगातार बढ़ते खतरे के बीच अब वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से पकड़कर रमकोला रेस्क्यू सेंटर पहुंचाने की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें