Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के …
Raipur sanitation negligence notice to two officials(Image Source: Social Media)
Raipur sanitation negligence notice to two officials(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Raipur News: सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

य
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 05:35 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: राजधानी में लगातार सामने आ रही गंदगी की शिकायतों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गंभीरता से लिया है। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले में रायपुर नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें उपायुक्त (सफाई प्रभारी) जसदेव बाबरा और जोन क्रमांक-4 की आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी शामिल हैं।

तीन दिन में देना होगा जवाब

विभाग ने दोनों अधिकारियों से नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि अधिकारियों से प्राप्त जवाब का परीक्षण कर अपनी टिप्पणी के साथ संचालनालय को भेजें।

सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नाराजगी

जारी नोटिस में विभाग ने उल्लेख किया है कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में गंदगी की खबरें लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही हैं। विभाग का कहना है कि इस तरह की स्थिति से नगर निगम और शासन की छवि प्रभावित हो रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में जगह-जगह फैली गंदगी के लिए दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना गया है।

जवाब नहीं देने पर हो सकती है एकतरफा कार्रवाई

नगरीय प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 और छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति एवं सेवा के निबंधन एवं शर्तें) नियम, 2018 के तहत नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तीन दिनों में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारियों को अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। ऐसी स्थिति में नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर विभाग का रुख सख्त नजर आ रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें