Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › State Election Commission: छत्तीसगढ़ में स्थानीय …
Preparations for local body elections(Image Source: CGDPR)
Preparations for local body elections(Image Source: CGDPR)
केंद्र सरकार

State Election Commission: छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

State Election Commission: छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन और मानव संसाधन की समीक्षा की। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।

य
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 05:13 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
State Election Commission: आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवम्बर 2026 को किया जायेगा। आगामी आम एवं उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन की अद्यतन जानकारी ली, साथ ही निर्वाचन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सोनमणि बोरा, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन अविनाश चंपावत, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रियंका महोबिया उपस्थित रहे।

15 निकायों में आम चुनाव प्रस्तावित

पंचायत निर्वाचन - सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया एवं कोंडागांव जिलों की 09 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 126 पंच पदों का आम निर्वाचन प्रस्तावित हैं तथा जनपद पंचायत सदस्य का 01 रिक्त पद, सरपंच के 92 रिक्त पदों, पंच के 721 पदों के लिए उपनिर्वाचन कराया जाना है। नगरीय निकाय निर्वाचन - नवगठित 02 नगर पंचायत तमनार, जिला रायगढ़ व नगर पंचायत बड़ी करेली, जिला धमतरी के साथ साथ नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा, रिसाली, जामुल एवं बिरगांव सहित ऐसे 15 नगरीय निकाय जिसमें आम निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है। इसके साथ ही एक अध्यक्ष पद (नगर पंचायत, बिलाईगढ़) एवं अलग-अलग निकायों के 06 वार्ड पार्षद का उप निर्वाचन भी कराया जाना है।

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को निर्वाचन से संबंधित समस्त तैयारियों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन सुनिश्चित करना है इसलिए निर्वाचन संबधी समस्त अपेक्षित कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण कर ली जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें