Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे …
CM Vishnudeo Sai at the Prakash Parv celebration(Image Source: CGDPR)
CM Vishnudeo Sai at the Prakash Parv celebration(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, गुरु नानक देव जी के समक्ष टेका मत्था

Vishnu Deo Sai: गुरु नानक देव जी की जयंती पर भिलाई के सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।

स
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 01:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: आज गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा सिंगसभा सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा में मत्था टेका तथा पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी गुरूद्वारा में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। 

प्रकाश पर्व पर CM साय ने किया गुरु नानक देव जी को नमन

मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। यह हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि इस पावन अवसर पर पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी की जयंती को हम सभी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं।

CM साय ने सिख समाज को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे। 

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें