Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Hostel Case: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, प्रबंधन के 4 लोगों पर FIR Nagpur Robbery Case: खेत में पैरे के नीचे दबी मिली 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Hostel Case: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, प्रबंधन के 4 लोगों पर FIR Nagpur Robbery Case: खेत में पैरे के नीचे दबी मिली 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्…
Paddy Procurement Review(Image Source: AI Generated)
Paddy Procurement Review(Image Source: AI Generated)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Chhatisgarh News: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 06:47 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें और निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी किसानों से सीधे बात करें। टोकन लेने से लेकर धान की तौल तक किसी भी चरण में किसानों को कठिनाई हो तो संबंधित विभाग के साथ मिलकर उसका समय पर समाधान करें। 

धान खरीदी में पारदर्शिता के निर्देश

कलेक्टर ने सहकारिता, खाद्य और विपणन विभाग के अधिकारियों को केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रखने तथा टोकन जारी करने और धान की तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने तथा खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला विपणन अधिकारी और जिला खाद्य अधिकारी को राइस मिलों से चावल जमा कराने के काम में तेजी लाने को कहा। 

शिकायतों के निराकरण और पोर्टल अपडेट के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से शिकायतें लंबित रहने के कारण पूछे और उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। नियाद नेल्लानार 2.0 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्रमुख योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों का अद्यतन विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। 

योजनाओं की शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश

उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनावार विवरण का मिलान करें और शेष प्रविष्टियां पूरी कर शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा, “शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।” बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें