Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना समय-सीमा की बैठक : योजनाओं की हुई समीक्षा, कलेक्ट…
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर लंगेह ने दिए सख्त निर्देश
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर लंगेह ने दिए सख्त निर्देश
सरकारी सूचना

समय-सीमा की बैठक : योजनाओं की हुई समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कृषि, खाद-बीज वितरण, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 04:07 PM
महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही खाद-बीज के वितरण को लेकर विशेष निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार बैठक वर्चुअल मोड में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू उपस्थित थे तथा सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने 30 जून तक संचालित खेती बचाओ अभियान के संबंध में समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के मैदानी अमले, ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी को गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा निर्धारित यूरिया एवं डीएपी खाद की मात्रा वितरण करने तथा खाद भंडारण का नियमित भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

वैकल्पिक खाद और उर्वरक उपयोग पर जोर

कलेक्टर ने नैनो यूरिया एवं प्राकृतिक खाद को भी प्रोत्साहित करने के लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो किसान सहकारी समितियों में यूरिया लेने आ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यूरिया और डीएपी के विकल्पों के बारे में भी किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को खाद वितरण और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से लॉगिन कर शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शेष आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को सेवा सेतु केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समय-सीमा में बनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का एग्रीस्टैक से शत-प्रतिशत लिंकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मैदानी अमले को किसानों से सतत संपर्क बनाए रखने और ई-केवाईसी सहित सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करने को कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ई-फाइल प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू हो चुकी है और मैनुअल फाइल संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी विभागों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं और राजस्व मामलों की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया तथा एक वर्ष से लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल, जन शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें