Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: 33.24 लाख की लागत से बना साइबर था…
CM Sai launches anti-drug campaign(Image Source: CGDPR)
CM Sai launches anti-drug campaign(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: 33.24 लाख की लागत से बना साइबर थाना भवन, CM साय ने किया लोकार्पण

Vishnu Deo Sai: भिलाई के सेक्टर-6 में 33.24 लाख रुपए की लागत से बने दुर्ग रेंज के नए साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। भिलाई के सेक्टर-6 में 33.24 लाख रुपए की लागत से बने दुर्ग रेंज के नए साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया।

स
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 12:27 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ संकल्प अभियान-नशामुक्ति का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवीन साइबर थाना भवन के लोकार्पण से दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

साइबर अपराधों पर होगी सख्त कार्रवाई

साइबर थाना की स्थापना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं कार्रवाई के उद्देश्य से की गई है। साइबर थाना का क्षेत्राधिकार दुर्ग रेंज अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों तक रहेगा। नवीन भवन से ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 भिलाई में सीएसआर मद से 15 लाख रूपए की लागत से उन्नत किए गए एकलव्य प्रशिक्षण हॉल तथा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
CM साय ने साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया

पुलिस प्रशिक्षण हॉल और परिवार परामर्श केंद्र का लोकार्पण

एकलव्य प्रशिक्षण हॉल के उन्नयन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष की सुविधा से पारिवारिक समस्याओं के निराकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। 

नशामुक्ति के लिए शुरू हुआ संकल्प अभियान

संकल्प अभियान-नशामुक्ति के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पुलिस अधोसंरचना के विस्तार एवं जनजागरूकता अभियान से जनसुरक्षा तथा बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें