Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Bhilai News: खिलाड़ियों के 13 मोबाइल पार, स्कूटी की डिक्की से एक साथ गायब हुए फोन CG News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करने गया 14 वर्षीय किशोर, नदी में डूबने से मौत CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: जशपुर को मिली 16 करोड़ की सौगात, …
Construction of five bridges under PM Janman Yojana(Image Source: CGDPR)
Construction of five bridges under PM Janman Yojana(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: जशपुर को मिली 16 करोड़ की सौगात, पीएम जनमन योजना से बनेंगे 5 बड़े पुल

Vishnu Deo Sai: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में 5 वृहद पुलों के निर्माण के लिए 16.03 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

स
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 02:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत जशपुर जिले को पांच वृहद पुलों के निर्माण की सौगात मिली है। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन पुलों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के बैच-प् में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 6 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में 167 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के पांच वृहद पुल शामिल हैं। 

बगीचा में बनेंगे 290 मीटर लंबे 5 पुल

इन पुलों के निर्माण से विशेष रूप से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा ग्रामीण बसाहटों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा। ’बगीचा विकासखंड में होगा 290 मीटर कुल लंबाई के पांच पुलों का निर्माण’ स्वीकृत कार्यों के तहत डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपए तथा जबला से नवापारा मार्ग पर नाले में 30 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

तीन मार्गों पर बनेंगे 200 मीटर के पुल

कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 4 लाख 19 हजार रुपए, बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर नाले में 80 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपए तथा कुहापानी से बांसधार मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। बारहमासी संपर्क सुविधा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति इन पुलों के निर्माण से वर्षा ऋतु में नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। 

पुल निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा

किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ जनजातीय बसाहटों तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सभी स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित राशि के अंतर्गत पूर्ण किए जाएंगे। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें