Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, अब ₹…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Vishnu Deo Sai: किसानों की खुशहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खेती को लाभकारी आजीविका बनाना है। गन्ना किसानों के हित में सरकार ने शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी दर 425 रुपये प्रति क्विंटल तय की है।

स
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 03:25 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय से आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की, प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

गन्ना खरीदी दर ₹425 प्रति क्विंटल तय

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आया। मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित पहल की और शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया।पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा।

आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने पर सरकार का

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत को कम करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों के हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है। किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है तथा किसान हित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं।

किसानों की खुशहाली से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का रास्ता खुलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेती-किसानी मजबूत होगी तो गांव मजबूत होंगे और गांवों की समृद्धि से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित और बेहतर मूल्य मिले तथा कृषि उनके लिए सम्मानजनक और लाभकारी आजीविका का सशक्त माध्यम बने। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें