Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Digital Agriculture: डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरव…
Collector Jayshree Jain inspects temple arrangements(Image Source: CGDPR)
Collector Jayshree Jain inspects temple arrangements(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Digital Agriculture: डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए निर्देश

Digital Agriculture: कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्राम बरहागुड़ा में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का रकबा या खसरा छूटने न पाए और सभी जानकारियां सटीक दर्ज की जाएं।

स
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 03:08 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Digital Agriculture: कलेक्टर जयश्री जैन द्वारा चंद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहागुड़ा में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने चंद्रपुर पहुँचने पर सर्वप्रथम माँ चंद्रहासिनी के दर्शन कर नवरात्र पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओ के लिए मन्दिर परिसर की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्राम बरहागुड़ा के खेतों में चल रहे सर्वे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयर सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं पाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके।
कलेक्टर ने क्षेत्र के किसानों से सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पीवी ऐप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित शेष किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डभरा विनय कश्यप, तहसीलदार संजय मिंज, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। 

नवरात्र में मंदिर व्यवस्थाओं का जायजा

कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देशन में जिले में पीवी ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की सतत निगरानी की जा रही है, इसके तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर ने चंद्रपुर में माँ चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कलेक्टर के निर्देश

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, आवागमन तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवरात्र पर्व के दौरान जिले के सभी प्रमुख मां दुर्गा के मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें