Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Digital Crop Survey: फसल और भूमि का सटीक डेटा जुट…
Digital crop survey gains momentum in Narayanpur.
Digital crop survey gains momentum in Narayanpur.
राज्य सरकार

Digital Crop Survey: फसल और भूमि का सटीक डेटा जुटाने नारायणपुर में बड़ा अभियान

Digital Crop Survey: नारायणपुर जिले में 17 अगस्त से डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान शुरू किया गया है। 176 गांवों के 55,638 खसरों का मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे किया जा रहा है। 160 सर्वेयर, 29 सुपरवाइजर और 21 अधिकारियों की निगरानी में अब तक करीब 8 हजार खसरों का सर्वे पूरा हो चुका है।

क
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 01:21 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:41 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Digital Crop Survey: छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि भूमि और फसलों का सटीक डेटा जुटाने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) अभियान की शुरुआत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्री स्टैक योजना के तहत की गई है। मोबाइल ऐप और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग किया जाता है, जिसके तहत सर्वेक्षक खेत में जाकर फसल की फोटो ऐप पर अपलोड करते हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कृषि और राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 
जिले में पारंपरिक मैन्युअल गिरदावरी व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) अभियान की शुरुआत की गई है। 17 अगस्त 2026 से शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले के 176 ग्रामों के कुल 55 हजार 638 खसरों/प्लॉटों का सर्वे पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
ग्राउंड जीरो पर प्रशासनिक तैयार 

कलेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को समय-सीमा के भीतर और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मैदान में डटा हुआ है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर और भू-अभिलेख के प्रभारी अधिकारी ने मैदानी स्तर पर पहुंचकर जारी सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीधे सर्वेयरों और सुपरवाइजरों से बातचीत कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं को समझकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सर्वे की गति में कोई बाधा न आए।

​समय-सीमा और वर्तमान प्रगति*

30 सितंबर 2026 तक पूरे जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआती दिनों में ही अभियान ने अच्छी गति पकड़ ली है। अब तक लगभग 8 हजार खसरों का डिजिटल सर्वे सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। सर्वे कार्य को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए जिले में एक व्यापक ढांचा तैयार किया गया है। जमीनी स्तर पर खसरों के सटीक आंकड़ों का 160 सर्वेयर डिजिटल इंद्राज कर रहे हैं। सर्वेयरों के कार्यों का सत्यापन और गुणवत्ता नियंत्रण 29 सुपरवाइजर सुनिश्चित कर रहे हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग के 21 विशेष अधिकारियों को निगरानी और नियमित निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है।

डिजिटल सर्वे से बदलेगी तस्वीर

डिजिटल क्रॉप सर्वे से न केवल फसलों का सटीक और वास्तविक डेटा प्राप्त होगा, बल्कि इससे किसानों को शासन की योजनाओं, फसल बीमा, राहत राशि और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ बिना किसी अड़चन के पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।​अधिकारियों के कड़े रुख और मैदानी अमले की सक्रियता से यह स्पष्ट है कि नारायणपुर जिला निर्धारित 30 सितंबर की समय-सीमा से पहले अपने शत-प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
ये भी पढ़ें... Kharif Season: छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें