Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना DCS Survey Mahasamund: कलेक्टर ने किया डिजिटल क्र…
Digital Crop Survey (Image Source - PRO Mahasamund)
Digital Crop Survey (Image Source - PRO Mahasamund)
सरकारी सूचना

DCS Survey Mahasamund: कलेक्टर ने किया डिजिटल क्राॅप सर्वे, अधिकारियों को तेजी के दिए निर्देश

DCS Survey Mahasamund: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का खेतों में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पतेरापाली और दारगांव में स्वयं सर्वे प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों को तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
02 Sep 2026, 07:11 PM
महासमुंद
DCS Survey Mahasamund: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महासमुंद अनुविभाग एवं बागबाहरा अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों में डिजिटल क्राॅप सर्वे का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। महासमुंद अंतर्गत उप तहसील तुमगांव के ग्राम बेंद्रीडीह, खैरझिटी तथा पटेवा उप तहसील के ग्राम तोरला में ग्रामीणों के खेतों में उतरकर डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) करते हुए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सर्वेयरों से फील्ड में सर्वेक्षण के दौरान आ रही समस्याओं और चुनौतियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान महासमुंद एसडीएम अक्षा गुप्ता, बागबाहरा एसडीएम शुभम देव सहित संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों एवं सर्वेयरों को डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूरी शुद्धता और गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान फसलों और कृषि भूमि की जानकारी का सही एवं सटीक दर्ज किया जाना आवश्यक है।

खेतों में पहुंचकर कलेक्टर ने परखी DCS की प्रक्रिया
 डिजिटल क्रॉप सर्वे करते  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली एवं दारगांव पहुंचकर स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया एवं प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर स्वयं सर्वेक्षण कर डिजिटल माध्यम से फसल संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

DCS सर्वे में तेजी लाएं पटवारी

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीसीएस सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो तथा प्रत्येक खेत और फसल की जानकारी का सर्वे पूरी सावधानी एवं शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। ज्ञात है कि जिले के 06 तहसीलों में डिजिटल क्राॅप सर्वे कार्य जारी है। जिसमें जिले में कुल 9 लाख 70 हजार 925 प्लाॅट्स चिन्हांकित किया गया है। जिनमें से 94.32 प्रतिशत प्लाॅट्स एसाइन किया गया है। जबकि अभी तक 5 लाख 33 हजार प्लाॅट्स का सर्वे कर लिया गया है। उन्होंने सभी पटवारियों को अप्रूवल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें