Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना Mahasamund News: CEO अनुपमा आनंद ने समय सीमा की ब…
Mahasamund Review Meeting (Image Source - PRO)
Mahasamund Review Meeting (Image Source - PRO)
सरकारी सूचना

Mahasamund News: CEO अनुपमा आनंद ने समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

Mahasamund News: जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने समय-सीमा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबीजी-रामजी ग्रामीण रोजगार सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने, सर्वे कार्य में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
08 Sep 2026, 04:39 PM
महासमुंद
Mahasamund News: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने 08 सितम्बर सुबह 10ः00 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

सेवा संकल्प अभियान और क्विज में भागीदारी बढ़ाने के निर्देश

सीइओ सुश्री आनंद ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा शासन के मंशानुरूप अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत 12 विभिन्न कार्यक्रमों पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सीईओ अनुपमा आंनद ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 अंतर्गत आयोजित विकसित भारत क्विज में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है। क्विज की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2026 तक है। शेष अवधि में विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्विज में युवाओं सहभागिता के लिए अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।

CM Helpline, आधार पंजीयन और APAAR ID को लेकर दिए निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संबंध में समीक्षा करते हुए सीईओ अनुपमा आनंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी आम नागरिकों तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए। साथ ही सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का नियमित अवलोकन करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में बच्चों के आधार कार्ड पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का आधार कार्ड (एमबीयू) अभी तक नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर पंजीयन की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ऐसे बच्चों की जानकारी संकलित कर आवश्यक दस्तावेजों एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी संकुल समन्वयकों को विद्यार्थियों की अपार कार्ड बनाने सुनिश्चित करने कहा गया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों किचन गार्डन विकसित करने और नेवता भोज का आयोजन नियमित रूप से करने कहा गया है।

Digital Crop Survey और ग्रामीण रोजगार कार्यों की सीईओ ने की समीक्षा

सीईओ आनंद ने डिजिटल क्राॅप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम में सर्वे की स्थिति की नियमित समीक्षा करें तथा जहां कार्य शेष है, वहां विशेष टीम लगाकर समय-सीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने सर्वे के दौरान सभी संबंधित प्लॉट एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने पर जोर दिया। पटवारियों को सर्वे किए गए प्लाॅट्स का अप्रूवल शीघ्र करने कहा गया है। सीईओ आनंद ने प्रधानमंत्री आवास एवं वीबीजी-रामजी ग्रामीण रोजगार से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति, कार्य प्रारंभ होने की स्थिति तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने न्यायालय के प्रकरणों का जवाबदावा समय पर प्रस्तुत करने, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन शिकायतों की भी समीक्षा की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें