Tuesday, 04 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू हाथी के तीन जबड़े बरामद कर तस्करों को भेजा गया जेल बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति योजना, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू हाथी के तीन जबड़े बरामद कर तस्करों को भेजा गया जेल बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति योजना, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, पंचायतों मे…
महासमुंद कलेक्टर बैठक लेते हुए
महासमुंद कलेक्टर बैठक लेते हुए
महासमुंद

महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, पंचायतों में रोजगार बढ़ाने और खाद्य गुणवत्ता जांच के दिए निर्देश

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को पंचायतों में रोजगार कार्य शुरू कराने, होटल-ढाबों में खाद्य गुणवत्ता जांच, एग्रीस्टैक पंजीयन पूरा करने और लंबित शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Aug 2026, 05:57 PM
महासमुंद
महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और जनहित से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश 

कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा में पूरा करने कहा। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से आयोजित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

हर पंचायत में शुरू हो रोजगार से जुड़े काम 

बैठक में वीबी जी राम जी योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देश दिया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजना के तहत कम से कम एक कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यों की गति बढ़ाई जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्यों को तत्काल शुरू कराने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित और अस्वीकृत आवास प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने कहा।

बारिश के दौरान सड़कों और सफाई व्यवस्था पर फोकस 

मानसून को देखते हुए कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और सड़कों पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय निकायों को कचरा प्रबंधन और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने कहा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

होटल-ढाबों में खाद्य पदार्थों की होगी जांच 

कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिले के होटल, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने कहा। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को नियमित रूप से पोर्टल की समीक्षा कर लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त 4498 शिकायतों में से 636 प्रकरणों का फीडबैक सहित निराकरण किया जा चुका है। 

युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने अभियान 

कलेक्टर ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों, जनपद पंचायत सीईओ, स्कूलों और महाविद्यालयों को युवाओं को पोर्टल पर पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें