Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Malhar Dussehra: मल्हार के दशहरे में दिखती है ,भा…
Malhar Dussehra Sonpatra tradition in Bilaspur, Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
Malhar Dussehra Sonpatra tradition in Bilaspur, Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
बिलासपुर

 Malhar Dussehra: मल्हार के दशहरे में दिखती है ,भाईचारे और एकता की मिसाल

Malhar Dussehra: बिलासपुर के ऐतिहासिक मल्हार में करीब 75 साल से दशहरे पर सोनपत्र बांटकर गले मिलने की परंपरा निभाई जा रही है। इसमें आसपास के 50 गांवों के लोग और विभिन्न समुदायों के परिवार शामिल होकर भाईचारे व सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 05:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Malhar Dussehra: छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल मल्हार में दशहरे का पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के अनूठे संदेश के साथ मनाया जाता है। यहां रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्तियों, जिन्हें सोनपत्र कहा जाता है, आदान-प्रदान करने की परंपरा है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को सोनपत्र देकर गले मिलते हैं और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हैं। करीब 75 सालाे से चली आ रही इस परंपरा में मल्हार और उसके आसपास के लगभग 50 गांवों के लोग शामिल होते हैं। मल्हार का दशहरा इसलिए खास है कि यहां उत्सव के साथ पुराने मतभेदों को भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है। सोनपत्र बांटने की यह रस्म लोगों को आपसी बैर छोड़कर प्रेम और सद्भाव के साथ रहने का संदेश देती है।

 सबसे पहले पातालेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया सोनपत्र जाता है

मल्हार के दशहरा उत्सव में धार्मिक मान्यताओं एक विशेष ही महत्व है। परंपरा के अनुसार, गढ़ के जंगल से बैगा परिवार के सदस्य खैया तट के पास स्थित शमी वृक्ष की डगाल लेकर आते हैं। रावण दहन और आतिशबाजी के साथ सोनपत्र का पूजन अर्चना किया जाता है। इसके बाद सोनपत्र सबसे पहले भगवान पातालेश्वर महादेव को अर्पित किया जाता है। इस दौरान नगर की सुरक्षा, लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाती है। 
मल्हार में दशहरा उत्सव की शुरुआत से जुड़ा इतिहास और इसकी परंपरा को खास बनाता है। स्थानीय लोंगाे के मुताबिक, वर्ष 1950 में बिलासपुर नगर निगम के तत्कालीन उपाध्यक्ष पंडित मनराखनलाल पांडेय ने इस आयोजन की पहल किया था। उन्होंने नरियरा गांव के एक कुशल बढ़ई को बुलाकर बाड़ा में रावण का पुतला बनवाना शुरू कराया था।  शुरुआती दौर में सीमित स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे लोगों की भागीदारी से बड़ा होता गया। वर्षों के दौरान दशहरे की यह परंपरा मल्हार की सांस्कृतिक पहचान बन गई। दशहरे के दिन मल्हार के मेला चौक में लोगों की भीड़ उमड़ती है। रावण दहन के बाद सोनपत्र देकर गले मिलने की रस्म उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहती है। और एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई देते है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें