गरबा और दुर्गा पंडालों पर पुलिस की तीखी नज़र
त्योहारों के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा खाका तैयार किया गया है:
सादी वर्दी में तैनाती: भीड़भाड़ वाले आयोजनों और पंडालों में मनचलों व उपद्रवियों पर बाज जैसी नज़र रखने के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।
आयोजन समितियों की जिम्मेदारी: आयोजकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने पंडालों में वॉलंटियर्स तैनात करें और बिना पूर्व सूचना के कोई भी बड़ा आयोजन न करें। नियम उल्लंघन पर तत्काल नोटिस जारी होगा।
देर रात गश्त: संवेदनशील इलाकों और मुख्य बाजारों में देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो सीधे होगी कार्रवाई
पेंडिंग केस निपटाएं, फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए बनीं टीमें
समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी अनिल सोनी ने फरार वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी।
नई टीमों का गठन: जिला और थाना स्तर पर विशेष टीमें बनाकर सालों से फरार चल रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पुराने मामलों पर नाराजगी: एसएसपी ने साल 2025 से पहले के लंबित मामलों के निपटारे में देरी पर नाराजगी जताई और नए कानूनों के तहत 60 से 90 दिनों की तय सीमा के भीतर सभी केस सुलझाने के आदेश दिए।
ट्रैफिक बिगाड़ा तो खैर नहीं: प्रेशर हॉर्न और तीन सवारी पर रोज़ कटेगा चालान
त्योहारों में ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ने का खतरा रहता है। इस पर एएसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र बघेल को विशेष रूट प्लान बनाने को कहा गया है।
रोजाना चलेगा चेकिंग अभियान: तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड प्रेशर हॉर्न बजाने वालों और बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) करने वालों पर पुलिस रोज शिकंजा कसेगी और चालानी कार्रवाई करेगी।







