Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों …
Inspection of vehicles with concealed number plates (Image Source: AI Photo)
Inspection of vehicles with concealed number plates (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल

Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने या उसमें बदलाव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। जनवरी 2026 से अब तक 724 चालकों पर कार्रवाई कर 7.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या अन्य तरीकों से नंबर छिपाने वालों पर चालान के साथ-साथ गंभीर मामलों में FIR और कोर्ट कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 08:59 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur Traffic Police: शहर की सड़कों पर अगर आप अपने वाहन की नंबर प्लेट पर टेप, मैग्नेट, पन्नी या कपड़ा लगाकर पहचान छिपाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। बिलासपुर यातायात पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। शहर के चौक-चौराहों पर चलाए जा रहे इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत जनवरी 2026 से अब तक 724 चालकों पर गाज गिर चुकी है, जिनसे 7 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

अपराध छिपाने का जरिया बन रही छेड़छाड़ 

यातायात विभाग के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि नंबर प्लेट ढकना या बदलना सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं है, बल्कि यह किसी बड़े अपराध की साजिश या संदिग्ध गतिविधियों को छिपाने का जरिया भी हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह अभियान तेज किया गया है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के हर मुख्य पॉइंट और चौराहे पर तैनात पुलिस बल को सख्त हिदायत दी गई है। अगर कोई वाहन चालक तेजी से भागने की कोशिश करता है, तो वायरलेस के जरिए कंट्रोल रूम और अगले पॉइंट को तुरंत मैसेज भेजकर उसे आगे घेर लिया जाता है।

जुर्माने से लेकर जेल तक की नौबत

इस बार पुलिस की कार्रवाई महज चालान काटने तक सीमित नहीं है:

वाहन चालक पहचान छिपाने के लिए तरह-तरह की तिकड़म लगा रहे हैं, जिन पर पुलिस की पैनी नजर है:

  1. नंबर प्लेट पर कागज, टेप या रंग-बिरंगे स्टिकर चिपकाना।

  2. मैग्नेट (चुंबक), कपड़ा, पन्नी या पेंट का इस्तेमाल करके अंक मिटाना।

  3. नंबर प्लेट को नीचे की तरफ मोड़ देना ताकि कैमरे में नंबर न आए।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दूर से नंबर न दिखना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है और इस पर कोई रियायत नहीं मिलेगी।

साइलेंसर के शोर और बिना हेलमेट वालों पर भी गाज 

नंबर प्लेट के अलावा पुलिस का यह अभियान अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी भारी पड़ रहा है। बुलेट या अन्य बाइकों में 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगाकर तेज और कानफोड़ू आवाज निकालने वाले चालकों को भी रोका जा रहा है। साथ ही बिना हेलमेट चलने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं।

पुलिस की अपील: 

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार साफ और स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं। गाड़ी के सभी वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें