Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज!
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग संभाग › कबीरधाम › Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान…
Fire in a paddy-filled trolley caused by an electric wire(Source: social media)
Fire in a paddy-filled trolley caused by an electric wire(Source: social media)
🔴 BREAKING कबीरधाम

Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग

Farmer Loss: कवर्धा के बोधाईकुंडा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से धान से भरी ट्रॉली में आग लग गई। किसान दीपचंद वर्मा की करीब एक एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।

भ
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 02:41 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmer Loss: खेत में महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई धान की फसल को घर ले जा रहे किसान के साथ बड़ा हादसा हो गया। रास्ते में नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रॉली में रखा धान जलकर राख हो गया, वहीं उसके चारों पहिए भी आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से किसान को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

रास्ते में बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार

घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम बोधाईकुंडा की है। जानकारी के मुताबिक, किसान दीपचंद वर्मा अपने खेत से धान की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे लटक रहा था। धान से भरी ट्रॉली जैसे ही वहां से गुजरी, वह सीधे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। इसके बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रॉली में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान को कुछ समझने और फसल बचाने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में ट्रॉली में रखा पूरा धान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से ट्रॉली के चारों पहिए भी जल गए। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब एक एकड़ खेत की धान की फसल रखी हुई थी। किसान इसे घर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उसकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। फसल घर पहुंचने से पहले ही जलकर नष्ट हो गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें