Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Food Safety Campaign: खाद्य विभाग की कार्रवाई, हॉट चिप्स से 30 लीटर इस्तेमाल किया तेल फिंकवाया Paddy Smuggling: पाटेकोरा बैरियर पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, करीब 595 क्विंटल धान जब्त Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Balen Shah India Visit: नेपाल के पीएम बालेन शाह क…
Meeting between Balen Shah and Narendra Modi (Image Source: social media)
Meeting between Balen Shah and Narendra Modi (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

Balen Shah India Visit: नेपाल के पीएम बालेन शाह का 25 घंटे का भारत दौरा, हवाई रूट और बड़े आर्थिक पैकेज पर टिकी निगाहें, सीमा विवाद पर चुप्पी

Balen Shah India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को अपने पहले विदेश दौरे पर भारत पहुंचेंगे। 25 घंटे के इस दौरे में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बैठक में एयर कनेक्टिविटी, आर्थिक सहयोग, निवेश और नेपाल के लिए संभावित 2.5 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 11:04 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balen Shah India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद बालेन शाह अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत आ रहे हैं। हालांकि, उनका यह दौरा बेहद संक्षिप्त और 'टू-द-पॉइंट' रहने वाला है। 22 नवंबर को नई दिल्ली पहुंच रहे बालेन शाह महज 25 घंटे भारत में रुकने के बाद 23 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे काठमांडू लौट जाएंगे। आमतौर पर नेपाल के प्रधानमंत्रियों का राजकीय दौरा 3 से 5 दिनों का होता है, लेकिन बालेन शाह के इस छोटे दौरे ने कूटनीतिक गलियारों में खासी चर्चा छेड़ दी है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

दिल्ली के अलावा कहीं जाने से किया इनकार 

सूत्रों की मानें तो भारतीय अधिकारी चाहते थे कि बालेन शाह दिल्ली के अलावा भारत के कुछ अन्य शहरों का भी दौरा करें, ताकि वे देश में हो रहे विकास कार्यों को करीब से देख सकें। लेकिन बालेन शाह ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने महीनों पहले ही अपने इस दौरे को लेकर कुछ शर्तें तय कर दी थीं, जिसके चलते उनका कार्यक्रम सिर्फ दिल्ली और प्रमुख बैठकों तक ही सीमित रखा गया है।

क्या है दौरे का पूरा कार्यक्रम?

नेपाल लंबे समय से भारत के साथ हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग कर रहा है, जो इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा होगा। नेपाल भैरहवा, नेपालगंज, महेंद्रनगर और जनकपुर के रास्ते नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई रूट चाहता है, ताकि वहां आने-जाने वाली फ्लाइट्स का रास्ता आसान हो सके। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत इस पर सकारात्मक रुख अपनाएगा और नेपाली एयरलाइंस को भारतीय एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। दूसरी तरफ, काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बिहार के रक्सौल में एक नया एयरपोर्ट बना रहा है, जिसके लिए उसने नेपाल से एयरस्पेस की इजाजत मांगी थी। नेपाल ने फिलहाल इस मांग को ठुकराते हुए भारत से और तकनीकी जानकारी मांगी है। हालांकि, पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट्स के लिए नेपाल ने अपना एयरस्पेस देने पर सहमति जताई है, क्योंकि वहां भारतीय विमानों को नेपाल के बेहद कम हवाई क्षेत्र की जरूरत पड़ेगी।

2.5 अरब डॉलर की मदद और बाढ़ राहत पैकेज की उम्मीद 

इस दौरे के आखिरी दिन यानी 23 नवंबर को भारत नेपाल के लिए किसी बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान कर सकता है। नेपाल ने भारत से विकास कार्यों के लिए 2 अरब डॉलर के कर्ज और 500 मिलियन डॉलर (50 करोड़ डॉलर) के अनुदान (ग्रांट) की मांग की है। इसके अलावा, अगस्त महीने में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए भी नेपाल ने एक विशेष पैकेज मांगा है।

बातचीत की टेबल से गायब रहेगा सीमा विवाद 

इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच चल रहे सीमा विवाद पर चर्चा होने की संभावना न के बराबर है। जानकारी के मुताबिक, नेपाली पक्ष विवादित मुद्दों को बातचीत के एजेंडे में शामिल करना चाहता था, लेकिन नई दिल्ली के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में पूरा फोकस आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी पर ही रहने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें