Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Jail Project: दिल्ली में बनेगी अमेरिका की ADX फ्ल…
New high-security jail in Narela Delhi(Image Source: Social Media)
New high-security jail in Narela Delhi(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Jail Project: दिल्ली में बनेगी अमेरिका की ADX फ्लोरेंस जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल, 150 करोड़ होंगे खर्च

Jail Project: दिल्ली के नरेला में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 40 एकड़ में हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही है। अमेरिका की ADX फ्लोरेंस जेल की तर्ज पर तैयार होने वाली इस जेल में AI कैमरे, लेजर बीम, प्रेशर सेंसर और एंटी-टनल उपकरण लगाए जाएंगे।

स
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 06:26 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jail Project: राजधानी दिल्ली में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कैदियों की बढ़ती संख्या का दबाव कम करने के लिए नरेला में एक आधुनिक हाई-सिक्योरिटी जेल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 40 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस जेल पर लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका डिजाइन अमेरिका के कोलोराडो स्थित ADX फ्लोरेंस जेल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जिसे दुनिया की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है। नई जेल को आधुनिक सुरक्षा तकनीक और विशेष निर्माण शैली के साथ विकसित किया जाएगा। इसकी सबसे खास बात कैदियों के लिए तैयार किए जाने वाले सेल होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेल के भीतर बिस्तर, मेज, स्टूल, सिंक और शौचालय जैसी सुविधाएं कंक्रीट से बनाई जाएंगी। इसका उद्देश्य ऐसी ढीली वस्तुओं को कम करना है, जिनका इस्तेमाल कैदी खुद को या दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। 

AI कैमरे और लेजर बीम से होगी सुरक्षा

12 फीट ऊंची कंटीली बाड़ और लेजर बीम से सुरक्षा जेल परिसर के चारों ओर 12 फीट ऊंची कंटीली तारों की बाड़ लगाई जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए लेजर बीम और एंटी-टनल उपकरण लगाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं का मकसद जेल परिसर में अनधिकृत गतिविधियों और सुरंग बनाकर भागने जैसी कोशिशों को रोकना है। जेल का पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा है कि एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से सभी विंग और बैरकों पर नजर रखी जा सके। प्रत्येक कैदी के लिए अलग सेल बनाया जाएगा। सेल के भीतर ही शौचालय और स्नानघर की सुविधा होगी, जिससे कैदियों की अनावश्यक आवाजाही और आपसी संपर्क को सीमित किया जा सके। AI कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर देंगे अलर्ट नई जेल में निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

AI निगरानी और दलदली जमीन पर निर्माण की चुनौती

ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर सुरक्षा कर्मचारियों को अलर्ट देंगे। इसके साथ ही जेल के फर्श में प्रेशर सेंसर और मोशन डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। दलदली जमीन पर निर्माण करना बड़ी चुनौती नरेला में जेल निर्माण के दौरान जमीन की प्रकृति चुनौती बन रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जिस स्थान पर परियोजना विकसित की जा रही है, वहां की मिट्टी दलदली है और भूजल स्तर भी काफी ऊपर है। ऐसे में इमारत की नींव मजबूत बनाने के लिए विशेष तकनीक अपनाई जा रही है। इसके तहत करीब 6 हजार पाइल्स तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, दलदली मिट्टी को हटाकर उसकी जगह लगभग 1 लाख 25 हजार घन मीटर मिट्टी भरी जा रही है। परियोजना का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा। 

तिहाड़ समेत तीन जेलों का दबाव होगा कम

तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेलों का दबाव होगा कम नई जेल बनाने के पीछे एक बड़ी वजह दिल्ली की मौजूदा जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या भी है। PWD अधिकारियों के मुताबिक, तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेलों की कुल क्षमता लगभग 10,026 कैदियों की है, जबकि वर्तमान में इनमें 19,500 से अधिक कैदी बंद हैं। इस तरह तीनों जेलों में निर्धारित क्षमता से लगभग दोगुने कैदी हैं। नरेला में नई हाई-सिक्योरिटी जेल बनने से मौजूदा जेलों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना दिल्ली की जेल व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें