Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Shahdol Rain: बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मका…
Collapsed mud house in Shahdol after heavy rain (Image source: Keertiman Media)
Collapsed mud house in Shahdol after heavy rain (Image source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Shahdol Rain: बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा परिवार, 6 बकरियां भी दबी

Shahdol Rain: शहडोल में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा मलबे में दबकर घायल हो गए, जबकि छह बकरियां भी दब गईं।

स
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 06:30 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 02:03 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Shahdol Rain: लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद पति-पत्नी और उनका बेटा मलबे की चपेट में आ गए। मकान में बंधी तीन बकरियां और तीन बकरे भी मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकाला घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगपुरा के कादाटोला की है। बताया जा रहा है कि रुक-रुककर हो रही बारिश के दौरान रामप्रसाद बैगा का कच्चा मकान अचानक ढह गया।

मलबे में दबा परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे के समय रामप्रसाद, उनकी पत्नी सोमवती और बेटा रोहित घर के अंदर मौजूद थे। मकान गिरते ही तीनों मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। बारिश के बीच ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रामप्रसाद, सोमवती और रोहित को बाहर निकाला। हादसे में तीनों घायल हुए हैं।

एंबुलेंस में देरी, निजी वाहन से अस्पताल

एंबुलेंस में देरी, निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन परिजनों के मुताबिक काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सरपंच और सचिव की मदद से निजी वाहन की व्यवस्था की गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मकान के साथ पशुधन का भी नुकसान हादसे में परिवार के छह पशु भी मलबे में दब गए। इनमें तीन बकरियां और तीन बकरे शामिल हैं। 

बारिश से बढ़ी कच्चे मकानों की चिंता

मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है, वहीं पशुधन के नुकसान से आर्थिक परेशानी भी बढ़ गई है। लगातार बारिश से बढ़ी चिंता शहडोल जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। जिले में अब तक 38.07 इंच औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य वार्षिक बारिश 47.70 इंच है। लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कादाटोला की यह घटना ग्रामीण इलाकों में ऐसे मकानों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े करती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें