Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत,…
Dhamtari lightning accident(Image Source: Keertiman Media)
Dhamtari lightning accident(Image Source: Keertiman Media)
धमतरी

Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल

Lightning Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मार्ग पर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शासकीय सिविल अस्पताल नगरी में जारी है।

य
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 11:50 AM · अपडेट: 08 Nov 2026, 05:51 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Lightning Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बारिश के बीच बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। घटना के समय इलाके में तेज बारिश के साथ लगातार गरज-चमक हो रही थी।
इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क के पास मौजूद लोगों पर गिर गई। बिजली गिरने से गिरजा शंकर ध्रुव इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और सभी को इलाज के लिए शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल तीनों लोगों का उपचार जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बारिश के मौसम में बढ़ी सावधानी की जरूरत

आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बारिश के मौसम में लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें