Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम › धमतरी › CG News: धमतरी नगर निगम में वेतन अटका, दीपावली से…
Dhamtari employees awaiting salary (Image Source: AI Generated)
Dhamtari employees awaiting salary (Image Source: AI Generated)
धमतरी

CG News: धमतरी नगर निगम में वेतन अटका, दीपावली से पहले 450 कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

CG News: धमतरी नगर निगम के करीब 450 नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को अक्टूबर 2026 का वेतन अब तक नहीं मिला है। दीपावली से पहले वेतन भुगतान में देरी के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 03:33 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: दीपावली का त्योहार करीब है, लेकिन धमतरी नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए इस बार त्योहार की तैयारियां मुश्किल होती नजर आ रही हैं। निगम में काम करने वाले नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि निगम के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान में देरी की जा रही है।

शासन से वेतन भुगतान की मंजूरी, फिर भी धमतरी में इंतजार

जानकारी के मुताबिक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन (पेड इन नवंबर 2026) के भुगतान को मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद धमतरी नगर निगम में अब तक कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा है। कर्मचारियों के अनुसार, निगम के पास राजस्व वसूली से प्राप्त करीब 17.50 लाख रुपये सहित अन्य मदों को मिलाकर लगभग 2 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।

दीपावली से पहले वेतन देने की मांग 

दीपावली में अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी और घर के जरूरी खर्चों को लेकर चिंता सता रही है। नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर ने बताया कि उनके खाते में दो महीने की पीएफ राशि जमा की गई है, लेकिन वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर शाम को महापौर और नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की जाएगी।  

450 कर्मचारियों पर वेतन में देरी का असर

धमतरी नगर निगम में करीब 200 नियमित और 250 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी निगम के प्रशासनिक कामकाज से लेकर मैदानी स्तर की जिम्मेदारियां संभालते हैं। ऐसे में वेतन भुगतान में देरी का असर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है। इसके अलावा निगम के पार्षदों और एल्डरमैन को भी सितंबर महीने तक का ही मानदेय मिलने की जानकारी सामने आई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में लगातार देरी होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें