Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के ब…
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 03:32 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 06:57 AM
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

घर में काम कर राहा था दंपती 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे 46 वर्षीय मंगल सिंह अपने घर की दीवार से टिककर बैठे हुए थे। उनकी 43 वर्षीय पत्नी बिरस्पतिया बाई पास की परछी में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। दंपती को संभलने या सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका मिलता, उससे पहले ही आकाशीय बिजली उनके मकान पर गिर गई।  
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरवाही

तेज धमाके के साथ गिरी आकाशीय बिजली

आकाशीय बिजली गिरने के दौरान इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास रहने वाले लोग भी घबरा गए। बिजली की चपेट में आते ही मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों को अचेत अवस्था में देखकर परिजनों ने सहायता के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद परिजन एम्बुलेंस की सहायता से पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लेकर पहुंचे। 

अचानक मौत ने परिवार को गहरा सदमा 

दोनों की अचानक मौत ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। गांव में हर ओर हादसे की चर्चा है और वातावरण गमगीन बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।  

अस्पताल ले जाते समय दंनती की मौत

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों की प्राथमिक जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दंपती विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के बैगा समुदाय से संबंध रखते थे। मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। 

घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही 

पुलिस की ओर से घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार कागजी कार्रवाई की जा रही है। आकाशीय बिजली से पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत ने एक बार फिर बारिश और खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने तथा बिजली चमकते समय खुले या असुरक्षित स्थानों से दूर रहने की जरूरत को सामने रखा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें