Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › हाथी के हमले से बुजुर्ग ने गंवाई जान, सिर में गंभ…
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत
रायगढ़

हाथी के हमले से बुजुर्ग ने गंवाई जान, सिर में गंभीर चोट लगने से दर्दनाक मौत

धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथी के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बाकारूमा रेंज के जमावीरा गांव में रात करीब 2 बजे हुई घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में 129 हाथियों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 01:16 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:07 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में वन मंडल के बाकारूमा रेंज में शनिवार रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल इन दिनों हाथियों की आवाजाही के कारण संवेदनशील बना हुआ है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पूरे क्षेत्र में फिलहाल 129 हाथी मौजूद हैं, जिनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं। ये हाथी अलग-अलग झुंडों में जंगल क्षेत्र में घूम रहे हैं। वन क्षेत्र में विशेष रूप से बाकारूमा रेंज में 2 से 3 हाथी अकेले विचरण कर रहे हैं। ये हाथी कई बार अचानक जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

आधी रात हुआ हादसा

यह घटना बाकारूमा रेंज के जमावीरा गांव में रात करीब 2 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय रतन गुप्ता उर्फ चंदन अपने घर से बाहर निकले थे, तभी उनका सामना अचानक जंगल से आए एक हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में रतन गुप्ता को संभलने का मौका नहीं मिला। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया।

हाथियों से ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि रिहायशी इलाकों के आसपास हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय और अनहोनी की चिंता बनी हुई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों को जंगल और आसपास के इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह भी दी गई है।

मौके पर पहुंची विभाग

सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा समेत अन्य कार्रवाई शुरू की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें