Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के य…
Villagers stage a road blockade following a tractor accident in Kalmi(Image Source: Social Media)
Villagers stage a road blockade following a tractor accident in Kalmi(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Road Accident: रायगढ़ के कलमी में रेत लोड ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार राजेश महंत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और अवैध रेत परिवहन पर रोक की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 05:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कलमी के फाटकपारा निवासी राजेश महंत (19) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। 
काम पूरा करने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान कलमी बस्ती की मुख्य सड़क पर रायगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार रेत लोड ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहियों की चपेट में आ गया। गंभीर हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि जब तक इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

अवैध रेत परिवहन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने इलाके में लगातार हो रहे रेत के अवैध परिवहन को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि इस मार्ग से सुबह से लेकर देर रात तक रेत से भरे सैकड़ों ट्रैक्टर गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का मानना है कि भारी वाहनों की तेज आवाजाही से सड़क पर हादसों का खतरा बना रहता है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें