Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य वि…
गैस एजेंसी में खाद्य विभाग की जांच
गैस एजेंसी में खाद्य विभाग की जांच
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त

गौरेला की सियाराम गैस एजेंसी में खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद अचानक जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 433 घरेलू और 38 व्यावसायिक समेत कुल 471 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट और आवक-जावक रिकॉर्ड में भी खामियां मिलीं।

य
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 03:19 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:40 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सियाराम गैस एजेंसी में अचानक पहुंची विभागीय टीम ने जांच के दौरान कुल 471 सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की शिकायत के बाद की गई है। जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 433 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इनमें 346 भरे हुए और करीब 87 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा 19 किलोग्राम क्षमता वाले 38 व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत की है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी के खिलाफ पहले भी अनियमितताओं की शिकायतें मिल चुकी थीं।

स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट भी नहीं मिली

विभाग के अनुसार, एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी जांच की गई थी। उस दौरान अनियमितताएं सामने आने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद शिकायतें मिलने पर विभाग ने दोबारा जांच की। जांच के दौरान विभागीय टीम को कई स्तर पर नियमों का पालन नहीं होने की बात सामने आई। एजेंसी परिसर में मुख्य और स्टॉक बोर्ड नहीं लगाया गया था। उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी।

आवक-जावक रिकॉर्ड में भी मिली गड़बड़ी

इसके अलावा गैस सिलेंडरों की आवक और जावक का रिकॉर्ड भी निर्धारित तरीके से दर्ज नहीं किया जा रहा था। विभाग ने इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया है। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में आगे की कार्रवाई विभागीय नियमों के अनुसार की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें