Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनि…
Mother-son death case in Surajpur(Image Source: Social Media)
Mother-son death case in Surajpur(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव

CG Crime News: सूरजपुर जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय सजल बरेठ का शव सड़क किनारे मिला, जबकि उसकी शिक्षिका मां रजनी बरेठ का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ।

य
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 04:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: सूरजपुर जिले में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पहले 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला। इसके बाद देर शाम उसकी मां का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ। मां-बेटे के शुक्रवार से लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शनिवार का है। महावीरपुर कालीघाट रोड पर मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर दूर एक युवक का शव मिला। 
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। बाद में उसकी पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18) के रूप में हुई। पुलिस को युवक की स्कूटी केशवनगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास मिली। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल था। इसी बीच शाम को उसकी मां की मौत की जानकारी मिलने से मामला और गंभीर हो गया।

किराए के मकान के बंद कमरे में मिली मां की लाश

सजल बरेठ और उसकी मां रजनी बरेठ केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे स्थित ममता कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार देर शाम घर की जांच के दौरान एक बंद कमरे में रजनी बरेठ का शव मिला। वह बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, उनका अपने पति से तलाक हो चुका था। शुक्रवार से मां-बेटे के लापता होने और फिर दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने की खबर से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल और बंद कमरे से फिंगरप्रिंट सहित अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मामले की जानकारी मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस ने मां और बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौत की वजह जानने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। अभी तक मौत के कारणों और इसके पीछे किसी की संलिप्तता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें