Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्…
सूरजपुर फर्जी आधार कार्ड मामला
सूरजपुर फर्जी आधार कार्ड मामला
सूरजपुर

दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फर्जी आधार कार्ड के जरिए न्यायालय को गुमराह कर जमानत कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज कराने वाले आरोपी पुत्र देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र के सहारे कई मामलों में आरोपियों की जमानत कराई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 03:23 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:10 PM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही पिता के आधार कार्ड में बदलाव कर न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे कई मामलों में आरोपियों की जमानत भी कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
मामले में कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षीय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उसमें अपना नाम दर्ज करा लिया था। इसके बाद वह इसी फर्जी पहचान पत्र के आधार पर न्यायालय में पेश हुआ और पिता की जगह हस्ताक्षर कर अन्य आरोपियों की जमानत प्रक्रिया पूरी कराई।

जांच से बचता रहा आरोपी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार जांच से बचने की कोशिश करता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

अंबिकापुर में भी चल रही फर्जीवाड़े की जांच

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर जिले में भी इसी तरह फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर जमानत लेने के मामले की जांच चल रही है। पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पिता के आधार कार्ड में बदलाव कर फर्जी तरीके से जमानत कराने का प्रयास किया था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

दस्तावेजों से छेड़छाड़ की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में आरोपी की मदद किसने की और आधार कार्ड में बदलाव किसके जरिए कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दस्तावेज पिता के नाम पर होने के कारण आरोपी ने इस तरह की जालसाजी की। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें