Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़…
Police at murder scene(Image Source: Social Media)
Police at murder scene(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप 

Murder Case: जांजगीर-चांपा जिले के अंगारखार गांव में प्रेम संबंधों के विवाद में धनेश्वरी बाई की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी शिवचरण यादव ने महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया था।

स
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 05:43 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चाम्पा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा क्षेत्र के अंगारखार गांव में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि 51 वर्षीय शिवचरण यादव ने धनेश्वरी बाई की हत्या कर उसका शव गांव के पास झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के बाद आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे व्यक्ति के साथ देख भड़का प्रेमी

जानकारी के अनुसार, मृतिका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। 22 नवंबर को शिवचरण ने महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान महिला के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति वहां से चला गया। इसके बाद शिवचरण और धनेश्वरी के बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया।

दो दिन बाद बेटे के सामने कबूला जुर्म

धनेश्वरी बाई के करीब दो दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में बैठक बुलाकर शिवचरण यादव से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

हालांकि, घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश को बताया कि उससे गलती हो गई है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

निशानदेही पर झाड़ियों से किया शव को बरामद 

शिवचरण की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने और शव छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पंतोरा पुलिस चौकी की टीम ने झाड़ियों से महिला का शव बरामद किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद FSL टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी ने बताया त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का पूरा मामला 

जांजगीर-चांपा के एसपी विजय पांडेय ने बताया कि शिवचरण यादव और धनेश्वरी बाई के बीच प्रेम संबंध थे। शिवचरण ने महिला को एक अन्य व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान महिला की हत्या कर दी गई।

एसपी के अनुसार, आरोपी ने बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस की निगरानी में उसे रखा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला की मौत के सटीक कारण और हत्या के तरीके की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। आरोपी के अस्पताल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें