Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर › NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हु…
Police investigation into the NEET student case in Raipur(Image Source: social media)
Police investigation into the NEET student case in Raipur(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव  

NEET Student: रायपुर के कुशालपुर में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र श्रेयांश बंजारे का शव किराये के मकान में मिला। छात्र बुधवार को कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। कमरे की जांच के दौरान पुलिस को एक युवती का प्रेम पत्र भी मिला है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 11:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
NEET Student: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। कुशालपुर में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र की पहचान बलौदाबाजार निवासी श्रेयांश बंजारे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, श्रेयांश बंजारे (17), पिता हरपाल बंजारे, अक्टूबर 2026 से कुशालपुर में किराये के मकान में रह रहा था। वह एलेन कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को उसके कमरे में आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र मंगलवार देर रात से कमरे में ही था। बुधवार को जब वह रोजाना की तरह कोचिंग नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों ने फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर दोस्तों को चिंता हुई। वे कुशालपुर स्थित उसके किराये के मकान पहुंचे, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से अंदर देखने पर श्रेयांश का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

टिफिन लेने भी नहीं पहुंचा था

श्रेयांश मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि श्रेयांश को सुबह और शाम टिफिन दिया जाता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक वह टिफिन लेने भी नहीं आया था। इसी बीच उसके दोस्तों के मकान पहुंचने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण छात्र के पिता की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया।

कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को श्रेयांश के हाथ में एक युवती का प्रेम पत्र मिला। बताया जा रहा है कि पत्र में युवती ने उसे प्रेम संबंधों में अधिक उलझने के बजाय अपने करियर और भविष्य पर ध्यान देने की बात कही थी। हालांकि, इस पत्र के आधार पर घटना की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस पत्र से जुड़े तथ्यों और छात्र के व्यक्तिगत संबंधों की पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर श्रेयांश के पिता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने कमरे का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इस दौरान दोस्तों, मकान मालिक और परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। 
फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना का समय मंगलवार देर रात होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें