Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Weather Update: सरगुजा में कंपकंपी बढ़ी, तो बस्तर…
The impact of intensifying cold in Chhattisgarh (Image Source: Keertiman Media)
The impact of intensifying cold in Chhattisgarh (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Weather Update: सरगुजा में कंपकंपी बढ़ी, तो बस्तर और महासमुंद में दिन अभी भी गर्म, जानें आपके शहर का हाल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर कम होने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं रायपुर और महासमुंद में दिन के समय धूप और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 08:40 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Weather Update: चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम होते ही छत्तीसगढ़ में अब गुलाबी ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। खासतौर पर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है, जिससे सुबह और रात के समय लोगों को अच्छी-खासी ठिठुरन महसूस हो रही है। दूसरी तरफ, दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के हिस्सों में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है।

सरगुजा सबसे ठंडा, तीन दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा 

मौसम के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो सरगुजा संभाग इस वक्त प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है। पिछले महज तीन दिनों के भीतर अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई है। बुधवार (25 नवंबर) को यहां रात का पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पेंड्रा रोड में 5 डिग्री और बिलासपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर और दक्षिण के तापमान में बड़ा अंतर 

प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छोर के मौसम में इन दिनों दिलचस्प विरोधाभास दिख रहा है। जहां अंबिकापुर में पारा गिर रहा है, वहीं बस्तर संभाग के जगदलपुर में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जगदलपुर में रात का तापमान 20.1 डिग्री रहा, जो अंबिकापुर के मुकाबले 8.7 डिग्री ज्यादा है।

राजधानी रायपुर और महासमुंद का हाल 

राजधानी रायपुर में आसमान पूरी तरह साफ है और मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी से सटे महासमुंद जिले में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना हुआ है। यहां दिन के समय हल्की गर्मी और धूप का असर है, जबकि देर रात और तड़के सुबह हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। महासमुंद में अधिकतम तापमान करीब 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक महासमुंद और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, तथा रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (बुधवार के आंकड़े):

  • अंबिकापुर: 11.4°C (प्रदेश में सबसे ठंडा)

  • पेंड्रा रोड: 12.6°C

  • दुर्ग: 16.6°C (अधिकतम तापमान 31.6°C के साथ सबसे गर्म)

  • बिलासपुर: 17.4°C

  • राजनांदगांव: 18.0°C

  • रायपुर: 18.9°C

  • जगदलपुर: 20.1°C

    • महासमुंद: 25.1°C

आगे कैसा रहेगा मौसम? 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की गई है। आगामी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडक का असर बरकरार रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें